Share

cover art for छोटी चर्चा Episode 388

NL Charcha

छोटी चर्चा Episode 388

एनएल चर्चा में इस हफ्ते नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हलचल समेत राजस्थान में पास किए गए धर्म परिवर्तन विधेयक को लेकर विस्तार से बात हुई. 


इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य, जयपुर से पत्रकार ताबीना अंजुम और काठमांडू से वरिष्ठ पत्रकार चंद्र देव भट्ट शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


सुनिए -

More episodes

View all episodes

  • एनएल चर्चा 414: ग्लोबल वॉर का लोकल इम्पैक्ट, भारत में ऊर्जा संकट और उत्तम नगर में 'सांप्रदायिक' रंग

    01:23:19|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनेई की मौत के बाद मुज्तबा ख़ामेनेई चुने गए नए सर्वोच्च नेता, पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात करके खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर की चर्चा, सुप्रीम कोर्ट ने 31 वर्षीय हरीश राणा को दी इच्छा मृत्यु की इजाज़त, असम कैबिनेट ने राज्य संचालित फ़ख़रुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का नाम बदलने की की घोषणा, दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर हत्या मामले में मुस्लिम लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाने पर लगाई रोक, पीएम मोदी के कोच्चि दौरे के कार्यक्रम से केरल के लोक निर्माण मंत्री को बाहर रखने को लेकर उठा विवाद, लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टेक्सास में एक ऐतिहासिक रेफ़ाइनरी की घोषणा की, गुरमीत राम रहीम सिंह एक हत्या के मामले में बरी और जम्मू में पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख अब्दुल्लाह को जान से मारने के प्रयास में एक व्यक्ति गिरफ्तार आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि देश में ऐसा कोई संकट नहीं है जबकि ग्राउंड रियलिटी यह है कि एलपीजी सिलेंडर बुक करने का सिस्टम ठप हो चुका है. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से ईरान ने चीन और बांग्लादेश के जहाज़ गुजरने की इजाज़त दे दी है बाक़ी किसी देश को यह अनुमति नहीं है यही वह रास्ता है जहां से भारत की भी ईंधन की सप्लाई होती है.”इस विषय पर ज्योत्सना कहती हैं, “मैं अबुधाबी में हूं और दो हफ्ते हो रहे हैं जबसे युद्ध शुरू हुआ है, सच कहूं तो अब आदत सी हो गई है, शुरू में थोड़ा डर लगता था. 14 दिन से यहां कुछ नहीं बदला है. स्कूल बंद हैं और उनके भी खुलने की जल्दी उम्मीद नहीं है. हालांकि जितना पैनिक भारतीय टेलीविज़न मीडिया दिखा रहा है वैसा यहां कुछ नहीं है.”सुनिए पूरी चर्चा -टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना03:54 - सुर्खियां14:00 - पश्चिम एशिया में युद्ध से उपजा ऊर्जा संकट 01:01:41 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:02:42 - उत्तम नगर विवाद 01:15:45 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएकल्लोल भट्टाचार्य हमास : अ बिगिनर्स गाइड ज्योत्सना मोहन शार्दूल कात्यायन उत्तम नगर मामले पर न्यूज़लॉन्ड्री रिपोर्टर अवधेश कुमार कीरिपोर्ट लेख - व्हाई ओवरस्पीडिंग इज़ इंडियाज़ मोस्ट ‘प्रिविलेज्ड’ क्राइमविकास जांगड़ा ईरान के विदेश मंत्री का सीएनएन पर इंटरव्यू अतुल चौरसिया किताब - ठाकुरबाड़ लेख - आत्मनिर्भरता इज़ मैनेजिंग एक्सटर्नल डिपेंडेंसीज़, बिग-पावर राइवलरीचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलालमणिकर्णिका घाट से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक, उजड़े (ढहा दिए गए) घरों और खामोश हो चुके मोहल्लों के बीच यह सीरीज़ बताएगी कि कैसे तोड़फोड़ की राजनीति बनारस की सिर्फ़ इमारतें नहीं, उसकी आत्मा को भी बदल रही है. बनारस पर हमारे इस सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करिए.
  • छोटी चर्चा Episode 414

    18:00|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
  • छोटी चर्चा Episode 413

    18:41|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध और बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू की पूर्व प्रोफ़ेसर अनुराधा चिनॉय शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए-
  • छोटी चर्चा Episode 412

    16:56|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुमिता हज़ारिका शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
  • छोटी चर्चा Episode 411

    24:23|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद और राज्य सरकारों द्वारा चुनाव से पहले दी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर आभा देव शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
  • छोटी चर्चा Episode 410

    21:15|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों’ पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
  • एनएल चर्चा 409: नरवणे की आत्मकथा पर रोक, ट्रंप के टैरिफ कट का हिसाब-किताब और बच्चों में मोबाइल की जानलेवा लत

    01:50:25|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ ट्रेड डील की सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए टैरिफ में की गई कटौती, संसद के बजट सत्र के बीच जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर जारी विवाद और ग़ाज़ियाबाद में तीन नाबालिग़ लड़कियों ने नवीं मंज़िल से कूदकर दी जान को लेकर विस्तार से बात इसके अलावा वाशिंगटन पोस्ट में की गई बड़ी छंटनी के साथ दुनिया से सिमटे अमेरिका के इस प्रतिष्ठित अख़बार के दायरे, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वार्षिक बजट, इलाहबाद उच्च न्यायलय ने उत्तर प्रदेश में जारी ‘बुलडोज़र जस्टिस’ की सख्त टिप्पणी, मेघालय के जैतिया हिल्स ज़िले में खदान में विस्फोट होने से 16 मज़दूरों की मौत समेत कई मज़दूर फंसे, कोटद्वार के दीपक उस समय विवाद में आ गए जब उन्होंने बजरंग दल के लोगों को एक मुसलमान दुकानदार को परेशान करने से रोका, चुनाव आयोग व पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी खींचतान, पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने ऑपरेशन हिरौफ़ की शुरुआत की जिसमें 23 नागरिकों की मौत और जेफ्री एप्सटीन टीन मामले से जुड़े लाखों दस्तावेज़ सार्वजानिक आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.इस बातचीत में बतौर मेहमान पूर्व आईपीएस अधिकारी यशवर्धन झा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन कियाचर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवाने की किताब का एक हिस्सा संसद में राहुल गांधी संसद में पढ़ना चाह रहे थे, जो एक पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है लेकिन उन्हें रोक दिया गया, यह किताब भारत में अभी प्रकाशित नहीं हुई है, सरकार ने इसपर रोक लगाई हुई है, इसे भारत सरकार ने क्यों रोक रखा है?”इस विषय पर यशवर्धन झा कहते हैं, “सबसे पहला सवाल यह उठता है कि क्या राहुल गांधी को क्या यह अधिकार था संसद में उठाने का?”पूरा मामला समझने और विशेषज्ञों की राय जानने के लिए सुनिए पूरी चर्चा -टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना07:07 - सुर्खियां13:15 - एमएम नरवणे किताब विवाद 53:30 - अमेरिका के साथ व्यापार संधि  01:17:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  01:23:25 - ग़ाज़ियाबाद में बच्चियों की आत्महत्या   01:41:40 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएहृदयेश जोशी पुस्तक संग्रह - इंट्रुइगिंग इण्डिया शार्दूल कात्यायन अनमोल प्रितम की ‘मोहम्मद दीपक’ से बातचीत लेख - जेन ज़ी बिकेम फर्स्ट जेनेरशन टू बी लेस इंटेलीजेंट दैन मिलेनियल्स ऐज़ आईक्यू ड्रॉप्डआनंदवर्धन किताब - हाउ टू डू नथिंग किताब - परशुराम की प्रतीक्षा अतुल चौरसियासीरीज़ -तस्करीचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलालबीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें औरउस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.  
  • छोटी चर्चा Episode 408

    22:21|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते यूजीसी के नए दिशानिर्देशों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत से पैदा हुई राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर अदिति पासवान और द न्यूज़ मिनट के संपादक सुदीप्तो मंडल शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “यूजीसी की यह गाइडलाइन्स सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही बनाई गईं थीं, लेकिन जब यह गाइडलाइन आई तो उसके बाद तथाकथित सवर्णों का विरोध शुरू हो गया, फिर सुप्रीम कोर्ट ने ही इसपर रोक लगा दी.”सुनिए -
  • छोटी चर्चा Episode 407

    19:42|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते नोएडा में दलदल में गिरने से हुई इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत, उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुबारकपुर डबास के नरक जैसे हालात पर शरद शर्मा की रिपोर्ट और उसके बाद अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उठने वाले सवालों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार शरद शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. सुनिए-