Share

cover art for एनएल चर्चा 365: वक्फ की सियासत और ट्रंप की टैरिफ पॉलिटिक्स

NL Charcha

एनएल चर्चा 365: वक्फ की सियासत और ट्रंप की टैरिफ पॉलिटिक्स

इस हफ्ते वक़्फ़ क़ानून में संशोधन का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर विस्तार से बातचीत हुई.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित करवाने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनियाभर के देशों पर रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा करने, दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा पर दिल्ली में दंगे भड़काने के मामले में अदालत द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने, कोलकाता हाईकोर्ट के टीचरों की नियुक्ति रद्द करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरक़रार रखने, जम्मू कश्मीर के पूंछ ज़िले में एक माइन फटने के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर पाकिस्तानी आर्मी द्वारा युद्धविराम तोड़े जाने और तेलंगाना सरकार द्वारा हैदराबाद यूनिवर्सिटी के नज़दीक कांचा बाली वन क्षेत्र में 400 एकड़ ज़मीन पर लगे पेड़ों को गिराने के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन कऱने आदि ख़बरें हफ्तेभर के दौरान सुर्खियों मेंइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार माधवन नारायणन, इंडियन सिविल सर्वेंट ज़फर महमूद शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने कियावक़्फ़ संशोधन बिल के मामले पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “वक़्फ़, हिंदुस्तान की तीसरी ऐसी बॉडी जिसके पास सबसे ज़्यादा ज़मीने हैं और अब उसमें नए प्रावधान के बाद कुछ ऐसी चीज़ें हो सकती हैं जिससे मुसलमानों के सामने दिक़्क़त खड़ी की जाएगी, ऐसी भाजपा की नीयत है. इसमें कितनी सच्चाई है और इसमें क्या-क्या चिंताइस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए ज़फर कहते हैं, “पहली बार यह कांसेप्ट आया है कि मुसलमानों की प्रॉपर्टीज़ मैनेज करने के लिए गैर मुसलमान ज़रूरी हैं. यह अजीब सा कांसेप्ट है और अगर सरकार चाहे तो 50% से ज़्यादा ग़ैर मुसलमान हो सकते है.


सुनिए पूरी चर्चा-


टाइमकोड्स

00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना

04:00 - सुर्खियां

17:36 - वक़्फ़ संशोधन बिल विवाद  01:00:40 - अमेरिका ने घोषित की नई टैरिफ दरें 

01:29:08 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

01:33:00 - सलाह और सुझाव


ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

प्रोड्यूसर: आशीष आनंद

संपादन: आशीष आनंद 

More episodes

View all episodes

  • छोटी चर्चा Episode 418

    13:27|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते और असम व पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और अफरीदा हुसैन ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.सुनिए - 
  • 417

    01:26:26|
  • छोटी चर्चा Episode 416

    18:39|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर विस्तार से बात हुई.इस बार चर्चा में बतौर मेहमान वकील एवं द क्रिमिनल जस्टिस एंड पुलिस अकाउंटेबिलिटी प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निकिता सोनावने और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए-
  • छोटी चर्चा Episode 415

    16:38|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के दायरे से भारत में गहराते ऊर्जा संकट और बीते हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन हादसों पर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए
  • छोटी चर्चा Episode 414

    18:00|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
  • छोटी चर्चा Episode 413

    18:41|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध और बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू की पूर्व प्रोफ़ेसर अनुराधा चिनॉय शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए-
  • छोटी चर्चा Episode 412

    16:56|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुमिता हज़ारिका शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
  • छोटी चर्चा Episode 411

    24:23|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद और राज्य सरकारों द्वारा चुनाव से पहले दी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर आभा देव शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
  • छोटी चर्चा Episode 410

    21:15|
    एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों’ पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -