Share

cover art for एनएल चर्चा 51: सरकारी एजेंसियों की निगरानी, एनआईए का 17 जगहों पर छापा और अन्य

NL Hafta

एनएल चर्चा 51: सरकारी एजेंसियों की निगरानी, एनआईए का 17 जगहों पर छापा और अन्य

इस हफ्ते चर्चा का मुख्य विषय रहा नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा 17 जगहों पर छापा मारकर आईएस के 10 कथित आतंकियों की गिरफ्तारी. इसके अलावा नोएडा के पार्क होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पैदा हुआ विवाद, गृह मंत्रालय द्वारा 10 सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को किसी के भी कंप्यूटर डाटा निगरानी की अनुमति और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों परिणाम के बाद आया नितिन गडगरी का बयान भी चर्चा में शामिल रहे. इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खटपट चल रही है. इस बार की चर्चा में बतौर मेहमान हिदुस्तान टाइम्स के एसोसिएट एडिटर राजेश आहुजा शामिल हुए.  साथ ही न्यूज़लॉन्ड्री के असिस्टेंट एडिटर राहुल कोटियल भी चर्चा का हिस्सा रहे. हमेशा की तरह चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल ने राजेश से सवाल किया, "एनआईए द्वारा की गई कार्रवाई की टाइमिंग को लेकर जो सवाल खड़े हो रहे है कि चुनाव का मौसम आते ही इस तरीके की कार्रवाई खुफिया एजेंसियां करती हैं. आईएम से जुड़े मामलों में भी हमने देखा था कि युवकों को गिरफ्तारी भी होती है लेकिन कोर्ट में वो साबित नहीं हो पाती, क्या वास्तव  एनआईए और अन्य एजेंसीयां सरकार के इशारे पर काम करती है या उनकी कोई स्वायत्तता भी है?" राजेश इसका जवाब देते हुए कहते है, “एनआईए के अधिकारियों ने बताया है कि इस पूरे मॉडयूल की चार महीने से निगरानी की जा रही थी. अधिकारी इनकी बातचीत पर नज़र रखे हुये थे, इनका एक हैंडलर भी था जिसने इन सब को उकसाया और एक ऐसा दस्ता बनाने को कहा. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है पिछले 3 सालों मे देश के अलग अलग हिस्सो में पहले भी ऐसे दर्जनों मामले सामने आए जो इस्लामिक स्टेट से प्रभावित थे. खुशकिस्मती से केवल मध्य प्रदेश ट्रेन ब्लास्ट के अलावा बाकी सभी बाकी सभी दस्ते कुछ कर पाते उससे पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उनका भंडाफोड़ दिया. तो यह कहना सही नहीं होगा कि आगामी चुनावों के चलते एनआईए ने इस तरह की कार्रवाई कर रही है.” मुद्दे को आगे बढ़ते हुए अतुल ने पूछा, "राजनाथ सिंह ने 2016 में जब आईएस का प्रकोप चरम पर था, तब एक बड़ा बयान दिया था कि आईएस भारत के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं है. तो क्या यह माना जाए कि 2 साल में स्थितियां बदल गई हैं?” इस पर राजेश ने जवाब देते हुए कहा, "इसे हमें तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखना होगा. भारत में लगभग 25 करोड़ मुसलमान हैं उनमें से सौ-सवा सौ लोग अगर भटक जाते है तो यह बहुत बड़ी संख्या नहीं है. दूसरी तरफ यूरोप में पांच हज़ार से ज्यादा लोग आईएस में शामिल हुए और वापस आकर बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया. भारत में ऐसे युवाओं को केवल गिरफ्तार किया गया बल्कि बहुत से ऐसे मामले भी थे जहां बच्चों को जाने से रोका गया, उनके परिवारों को काउंसलिंग दी गई. यहां तुलनात्मक रूप से संख्या बहुत कम है इसलिए आईएस को बहुत बड़ा खतरा नहीं माना गया.” आगे राहुल को चर्चा में शामिल करते हुए अतुल ने सवाल किया, “सोशल मीडिया के अतिवाद के दौर में हर विषय को लेकर एक माहौल बना दिया जाता है. व्यक्तिगत रूप से हम तय कर पाने की स्थिति में नहीं होते कि क्या सही है क्या गलत है. क्योंकि अतीत ऐसा रहा है कि इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम पर तमाम युवाओं को गिरफ्तार किया गया फिर कुछ भी साबित नहीं हो पाया है.” इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा, “सुरक्षा एजेंसियों के दोनों तरह के रिकॉर्ड हमारे सामने हैं हम यह भी नहीं कह सकते कि एजेंसियां पॉलिटिकल टाइमिंग के हिसाब से काम करती हैं और दूसरी तरफ ऐसा भी नहीं है कि इनकी कार्यशैली इतनी मजबूत रही है कि इन पर आंख बंद करके भरोसा कर लिया जाय. जैसे मोहम्मद आमिर के मामले में हमने देखा कि जब वह जेल गया था, तब केवल 18 वर्ष का ही था और 18 वर्ष जेल में रहने के बाद वो निर्दोष साबित हुआ. उसकी लगभग सारी जिंदगी जेल में कट गई और उसके बाद हमारा सिस्टम ऐसे लोगों के पुनर्वास का कोई इंतजाम नहीं कर पाता. लेकिन सिर्फ टाइमिंग की वजह से एनआईए की कार्रवाई को नकारा नहीं जा सकता. क्योंकि यह बात सच है कि किसी भी तरह का चरमपंथ काम करता है और उसके अनेक उदाहरण हमने देखे हैं. कश्मीर की अगर हम बात करें तो 90 के दशक में वह क्षेत्रीय अस्मिता का सवाल हुआ करता था लेकिन आज वह क्षेत्रीय अस्मिता से ज्यादा धार्मिक कट्टरता का सवाल बन चुका है. कश्मीर में चरमपंथ बढ़ा है, इसे नकारा नहीं जा सकता.”

More episodes

View all episodes

  • Chota Hafta 585

    17:08|
    This week on Hafta, Manisha Pande and Raman Kirpal are joined by Anuradha Nagaraj, founder of The Migration Story, and Arghya Sengupta, Founder and Research Director at the Vidhi Centre for Legal Policy.  Check out previous Hafta recommendations, references, songs and letters.Produced by Amit Pandey with production assistance from Sourav and Abhay Kumar. Sound by Anil Kumar
  • Chota Hafta 584

    18:20|
    This week on Hafta, Abhinandan Sekhri, Manisha Pande, and Anand Vardhan are joined by Bashir Ali Abbas, Research Associate at Council for Strategic and Defence Research (CSDR) and Amit Kumar, executive editor of East Mojo.  Check out previous Hafta recommendations, references, songs and letters.Produced by Amit Pandey with production assistance from Sourav and Abhay Kumar. Sound by Anil Kumar
  • Chota Hafta 583

    15:07|
    This week on Hafta, Abhinandan Sekhri, Manisha Pande, and Shardool Katyayan are joined by senior journalist Sreenivasan Jain and Dhanya Rajendran, editor-in-chief of The News Minute. The panel dives into the high-stakes 2026 assembly elections across Assam, West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, and Puducherry. Check out previous Hafta recommendations, references, songs and letters.Produced by Amit Pandey with production assistance from Priyali Dhingra and Abhay Kumar. Sound by Anil Kumar
  • Chota Hafta 582

    01:44:30|
    This week on Hafta, Newslaundry’s Abhinandan Sekhri, Jayashree Arunachalam, and Manisha Pande are joined by The New York Times journalist Mujib Mashal and Aishwaria Sonavane, research analyst for Pakistan studies at the Takshashila Institution.Check out previous Hafta recommendations, references, songs and letters.Produced by Amit Pandey with production assistance from Priyali Dhingra and Abhay Kumar. Sound by Anil Kumar
  • Chota Hafta 581

    19:28|
    This week on Hafta, Newslaundry’s Abhinandan Sekhri, Jayashree Arunachalam, and Shardool Katyayan are joined by independent journalist Nidhi Suresh and Mridul Dudeja, a freelance technologist who has been engaged with queer-trans community spaces in Mumbai and across India for over 15 years. Check out previous Hafta recommendations, references, songs and letters.Produced by Amit Pandey with production assistance from Sourav Ranjan and Abhay Kumar. Sound by Anil Kumar
  • Chota Hafta 580

    01:50:57|
    This week on Hafta, Newslaundry’s Abhinandan Sekhri, Manisha Pande, Jayashree Arunachalam, Raman Kirpal and Anand Vardhan discuss three big themes: Nitish Kumar’s succession politics in Bihar, religion creeping into sport, and the ethics of euthanasia.Check out previous Hafta recommendations, references, songs and letters.Produced by Amit Pandey with production assistance from Saif Ekram and Abhay Kumar. Sound by Naresh.
  • Chota Hafta 579

    22:46|
    This week on Hafta, Newslaundry’s Abhinandan Sekhri,  Manisha Pande, Jayashree Arunachalam, and Shardool Katyayan are joined by AFP’s chief US correspondent Shaun Tandon and Aditya Ramanathan, research fellow at Takshila Institution. Check out previous Hafta recommendations, references, songs and letters.Produced by Amit Pandey with Production assistant by Saif Ekram. Sound by Anil Kumar 
  • Chota Hafta 578

    19:50|
    This week on Hafta, Newslaundry’s Manisha Pande, Jayashree Arunachalam, and Anand Vardhan are joined by academic and columnist Fahad Zuberi and Kallol Bhattacherjee, the foreign affairs editor of The Hindu.Check out previous Hafta recommendations, references, songs and subscriber letters.Produced by Amit Pandey & Priyali DhingraSound by Anil Kumar 
  • Chota Hafta 577

    17:02|
    This week on Hafta, Newslaundry’s Abhinandan Sekhri, Manisha Pande and Shardool Katyayan are joined by Amba Kak, a tech policy expert and researcher, and Alex Travelli, the South Asia business correspondent for The New York Times.Check out previous Hafta recommendations, references, songs and subscriber letters.Produced by Ashish Anand & Amit Pandey. Sound by Anil Kumar