Share

NL Charcha
एनएल चर्चा 235: चुनावी वादों पर चुनाव आयोग का दखल, भारत जोड़ो यात्रा और 5जी सेवा
एनएल चर्चा के इस अंक में चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों से चुनावी वादों की आर्थिक जवाबदेही पर राय मांगी, गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर दौरे पर पहाड़ी समुदाय के लिए आरक्षण, डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत के चार कफ सिरप के खिलाफ गाम्बिया में 66 लोगों के मरने के बाद जारी अलर्ट, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में महामारी के दौरान भारत में गरीबों की संख्या में 5.6 करोड़ की बढ़ोतरी, पीएम मोदी के द्वारा लांच 5जी नेटवर्क, इंडोनेशिया में फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ से 176 की मौत, केसीआर ने लॉन्च की अपनी नई राष्ट्रीय पार्टी, जलपाईगुड़ी में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में बहने से लोगों की मृत्यु, पीएम मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा परमाणु हमले की बात आदि विषयों का जिक्र हुआ.
चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया
टाइम कोड
00:00:00 - 00:22:13 - इंट्रो, हेडलाइंस और जरूरी सूचना
00:22:13 - 00:38:20 - कांग्रेस पार्टी की यात्रा और अध्यक्ष पद
00:38:20 - 01:07:00 - रेवड़ी कल्चर को लेकर चुनाव आयोग ने पार्टियों को लिखा पत्र
01:07:00 - 00:19:00 - पीएम द्वारा लॉन्च 5जी नेटवर्क
01:19:00 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
शार्दूल कात्यायन
बायो सीएनजी पर न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित लेख
रशीद किदवई
आनंद वर्धन
टाइम्स ऑफ इंडिया की शी जिनपिंग की राजनीति पर आधारित विजय गोखले का लेख कश्मीरी पहाड़ियों को आरक्षण देने के हाल के अमित शाह के फैसले पर प्रवीण स्वामी का द प्रिंट में प्रकाशित लेख
अतुल चौरसिया
चीन की राजनीति पर आधारित द इकोनॉमिस्ट का पॉडकास्ट
***
***
प्रोड्यूसर- चंचल गुप्ता
एडिटिंग - चंचल गुप्ता
ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह
.
More episodes
View all episodes

छोटी चर्चा Episode 416
18:39|एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर विस्तार से बात हुई.इस बार चर्चा में बतौर मेहमान वकील एवं द क्रिमिनल जस्टिस एंड पुलिस अकाउंटेबिलिटी प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निकिता सोनावने और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 415
16:38|एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के दायरे से भारत में गहराते ऊर्जा संकट और बीते हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन हादसों पर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए
छोटी चर्चा Episode 414
18:00|एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 413
18:41|एनएल चर्चा में इस हफ्ते ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध और बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू की पूर्व प्रोफ़ेसर अनुराधा चिनॉय शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 412
16:56|एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुमिता हज़ारिका शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 411
24:23|एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद और राज्य सरकारों द्वारा चुनाव से पहले दी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर आभा देव शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 410
21:15|एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों’ पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए -
एनएल चर्चा 409: नरवणे की आत्मकथा पर रोक, ट्रंप के टैरिफ कट का हिसाब-किताब और बच्चों में मोबाइल की जानलेवा लत
01:50:25|एनएल चर्चा में इस हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ ट्रेड डील की सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए टैरिफ में की गई कटौती, संसद के बजट सत्र के बीच जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर जारी विवाद और ग़ाज़ियाबाद में तीन नाबालिग़ लड़कियों ने नवीं मंज़िल से कूदकर दी जान को लेकर विस्तार से बात इसके अलावा वाशिंगटन पोस्ट में की गई बड़ी छंटनी के साथ दुनिया से सिमटे अमेरिका के इस प्रतिष्ठित अख़बार के दायरे, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वार्षिक बजट, इलाहबाद उच्च न्यायलय ने उत्तर प्रदेश में जारी ‘बुलडोज़र जस्टिस’ की सख्त टिप्पणी, मेघालय के जैतिया हिल्स ज़िले में खदान में विस्फोट होने से 16 मज़दूरों की मौत समेत कई मज़दूर फंसे, कोटद्वार के दीपक उस समय विवाद में आ गए जब उन्होंने बजरंग दल के लोगों को एक मुसलमान दुकानदार को परेशान करने से रोका, चुनाव आयोग व पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी खींचतान, पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने ऑपरेशन हिरौफ़ की शुरुआत की जिसमें 23 नागरिकों की मौत और जेफ्री एप्सटीन टीन मामले से जुड़े लाखों दस्तावेज़ सार्वजानिक आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.इस बातचीत में बतौर मेहमान पूर्व आईपीएस अधिकारी यशवर्धन झा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन कियाचर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवाने की किताब का एक हिस्सा संसद में राहुल गांधी संसद में पढ़ना चाह रहे थे, जो एक पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है लेकिन उन्हें रोक दिया गया, यह किताब भारत में अभी प्रकाशित नहीं हुई है, सरकार ने इसपर रोक लगाई हुई है, इसे भारत सरकार ने क्यों रोक रखा है?”इस विषय पर यशवर्धन झा कहते हैं, “सबसे पहला सवाल यह उठता है कि क्या राहुल गांधी को क्या यह अधिकार था संसद में उठाने का?”पूरा मामला समझने और विशेषज्ञों की राय जानने के लिए सुनिए पूरी चर्चा -टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना07:07 - सुर्खियां13:15 - एमएम नरवणे किताब विवाद 53:30 - अमेरिका के साथ व्यापार संधि 01:17:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:23:25 - ग़ाज़ियाबाद में बच्चियों की आत्महत्या 01:41:40 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएहृदयेश जोशी पुस्तक संग्रह - इंट्रुइगिंग इण्डिया शार्दूल कात्यायन अनमोल प्रितम की ‘मोहम्मद दीपक’ से बातचीत लेख - जेन ज़ी बिकेम फर्स्ट जेनेरशन टू बी लेस इंटेलीजेंट दैन मिलेनियल्स ऐज़ आईक्यू ड्रॉप्डआनंदवर्धन किताब - हाउ टू डू नथिंग किताब - परशुराम की प्रतीक्षा अतुल चौरसियासीरीज़ -तस्करीचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलालबीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें औरउस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.
छोटी चर्चा Episode 408
22:21|एनएल चर्चा में इस हफ्ते यूजीसी के नए दिशानिर्देशों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत से पैदा हुई राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर अदिति पासवान और द न्यूज़ मिनट के संपादक सुदीप्तो मंडल शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “यूजीसी की यह गाइडलाइन्स सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही बनाई गईं थीं, लेकिन जब यह गाइडलाइन आई तो उसके बाद तथाकथित सवर्णों का विरोध शुरू हो गया, फिर सुप्रीम कोर्ट ने ही इसपर रोक लगा दी.”सुनिए -