Share

NL Charcha
एनएल चर्चा 424: युवाओं का व्यंग्यात्मक पलटवार 'कॉकरोच जनता पार्टी', इटली में मेलोडी और नॉर्वे में प्रेस की आज़ादी
एनएल चर्चा के इस अंक में देश में जारी व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी और पीएम मोदी के विदेश दौरे के दौरान उपजे विवादों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते दिल्ली में होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम समिट और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस शिखर सम्मेलन का स्थगन, न्यायपालिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को छह महीने की जेल, उपकर और पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल, हाईकोर्ट द्वारा मंदिर घोषित किए जाने के बाद धार की ऐतिहासिक भोजशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भोपाल की त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के साथ ही कोर्ट द्वारा शव को सुरक्षित रखने का निर्देश, बकरीद पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला कि गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और सार्वजनिक स्थानों पर पशु बलि पर पूर्ण रोक आदि ख़बरें भी चर्चा में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रभाकर मिश्रा और आशुतोष भाद्वाज ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया के साथ रिश्ता बेहद तल्ख़ है लेकिन फिर भी एक परंपरा के तौर पर, एक लोकतंत्र के तत्व के रूप में ही सही वह कभी मीडिया को तर्क नहीं करते भले ही गाली दें, लेकिन हमारे यहां मोदी के मामले में यह दिखता है कि यह पूरी तरह कट ऑफ़ है.”
इस मुद्दे पर आशुतोष कहते हैं, “ऐसा कौनसा नेता है हिंदुस्तान में जिसपर मीडिया ने उसके कार्यकाल में उसकी आलोचना नहीं की, मैं मोदी के इस रवैय्ये को इस तरह से देखता हूं कि यह व्यक्ति भयंकर रूप से अहंकारी है, इनको मीडिया की ज़रूरत नहीं है. इनका काम ऐसे लोगों से चल जाता है, जो पूछते हैं आप आम कैसे खाते हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
12:40 - सुर्खियां
17:00 - पीएम मोदी का विदेश दौरा
46:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
56:30 - व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी
01:35:05 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
प्रभाकर मिश्रा
कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने में सावधानी बरतें
आशुतोष भारद्वाज
उपन्यास - लज़ार
विकास जांगड़ा सीरीज़ - विमल खन्ना
डाक्यूमेंट्री - सोशल डिलेमा
अतुल चौरसिया
कहानी - मारे गए गुलफाम
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
More episodes
View all episodes

छोटी चर्चा Episode 427
20:36|एनएल चर्चा के इस अंक में ईरान की अमेरिका और इज़राइल के साथ जंग के 100 दिनों, भारतीय अर्थव्यवस्था और यूपी में हुई करोड़ों की ठगी को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 426
21:10|एनएल चर्चा के इस अंक में विपक्ष में जारी उठापटक, तृणमूल कांग्रेस में ख़राब हालात समेत दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई 21 लोगों की मौत को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान एनडीटीवी के प्रबंध संपादक ऑनिंद्यो चक्रवर्ती और द न्यूज़ मिनट की एडिटोरियल हेड पूजा प्रसन्ना ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 425
20:20|एनएल चर्चा के इस अंक में सीबीएसई की आंसर शीट बदले जाने की बड़ी लापरवाही और इस पर सवाल उठाने वाले छात्र को ऑनलाइन 'पाकिस्तानी' कहे जाने के विवाद, पहाड़ों पर पीने के पानी के संकट और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट को दिल्ली जिमखाना क्लब पर जबरन पुलिसिया कब्जा नहीं किए जाने का आश्वासन दिए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और शिक्षा नीति और व्यवस्था सुधार विशेषज्ञ शाहनवाज़ ख़ान ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 423
21:03|एनएल चर्चा के इस अंक में नीट पेपर लीक, इसके कारण लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख और जवाबदेही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने व सोना न खरीदने जैसी अपीलों के पीछे छिपे आर्थिक दबावों और इसके तुरंत बाद आम जनता पर बढ़े महंगाई के बोझ को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार ताबीना अंजुम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन, संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 422
16:11|एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों, वहां की राजनीति, नतीजों के बाद जारी हिंसा, इंडिया गठबंधन के भविष्य और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आरलेकर को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और प्रकाश के रे ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 421
17:40|एनएल चर्चा के इस अंक में 'रिक्यूज़ल विवाद' पर विस्तार से बात हुई, जिसमें जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आबकारी मामले से हटने से इनकार कर दिया और जवाब में अरविंद केजरीवाल ने उनकी कोर्ट में पेश होने से मना कर दिया. इसके अलावा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर चिंताओं पर भी विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान प्रोफ़ेसर फैज़ान मुस्तफ़ा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 420
19:11|एनएल चर्चा में इस हफ्ते मणिपुर हिंसा और बंगाल में जारी चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार रूही तिवारी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में प्रधान संपादक रमन किरपाल, और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 419
17:55|एनएल चर्चा में इस हफ्ते कम वेतन और ख़राब कामकाजी परिस्थितियों को लेकर नोएडा में मज़दूरों के प्रदर्शन और लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक, जिसके अंतर्गत परिसीमन व महिला आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है, जिसे लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान सेवानिवृत्त डिप्टी चीफ श्रम आयुक्त अभिजीत कुमार और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए-