Share

NL Charcha
एनएल चर्चा 316: पीएम की ‘हेट स्पीच’, इलेक्शन कमीशन की ‘चुप्पी’ और सूरत का ‘फिक्स’ चुनाव
इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं की नफरती बयानबाजी, एबीसी न्यूज़ की ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार अवनी डायस का भारत सरकार पर उनके वर्क वीजा को आगे न बढ़ाए जाने का आरोप लगाते हुए देश छोड़ना और सूरत में लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत आदि रहे.
इस हफ्ते चर्चा में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की पूर्व अध्यक्ष एवं द सिटीजन की मुख्य संपादक सीमा मुस्तफा शामिल हुईं. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से रमन किरपाल, हृदयेश जोशी और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद नेताओं की बयानबाजी को लेकर अतुल सवाल करते हैं, “राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी का बयान सिर्फ हेट स्पीच का मसला है या फिर एक सोची समझी राजनीतिक रणनीति है?”
इसके जवाब में सीमा मुस्तफा कहती हैं, “ये शुरू से ही एक सोची समझी राजनीतिक रणनीति है. ध्रुवीकरण की विचारधारा, फूट डालो और शासन करो एवं स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने के प्रयासों को हम दस साल से देख रहे हैं. निर्वाचन क्षेत्रों से संकेत आ रहे हैं कि भाजपा के लिए स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री ने ज्यादा खुलकर बात की है. बात सिर्फ चुनाव की नहीं है लेकिन जब आप चुनाव जीतने के लिए ऐसे तरीके अपनाते हैं तो इससे देश को बहुत नुकसान होता है. साथ ही असुरक्षा बढ़ती है, वो भी सिर्फ एक समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए.”
सुनिए पूरी चर्चटाइम कोड्स
00 - 02:14 - इंट्रो और जरूरी सूचना
02:15 - 09:47 - सुर्खियां
09:48 - 58:41 - प्रधानमंत्री का राजस्थान के बांसवाड़ा में दिया गया बयान
58:42 - 1:06:56 - सब्सक्राइबर्स के मेल
1:06:57 - 1:08:39 - अपील
1:08:40 - 1:22:04 - ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने वर्क वीजा की अवधि आगे न बढ़ाए जाने का आरोप लगाते हुए भारत छोड़
1:22:05 - 1:29:27 - सलाह और सुझापत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएसीमा मुस्तफा
फिल्म- एनाटोमी ऑफ ए फॉल
आनंद वर्धन
किताबें- ग्लोबलाइजेशन एंड इट्स डिस्कंटेंट्स
हृदयेश जोशी
किताब- द प्राइस ऑफ इनईक्वैलिटी
रमन किरपाल
देखिए और पढ़िए इलेक्शन कवरेज से जुड़ी न्यूज़लॉन्ड्री, द न्यूज़ मिनट, मूकनायक और ईस्ट मोजो की साझा रिपोर्ट्स एवं इंटरव्यू हमवेबसाइट पर
शो- मैंडेट 2024
एप्पल टीवी पर सीरीज- द न्यू लुक
अतुल चौरसिया
देखिए और पढ़िए इलेक्शन कवरेज से जुड़ी न्यूज़लॉन्ड्री, द न्यूज़ मिनट, मूकनायक और ईस्ट मोजो की साझा रिपोर्ट्स एवं इंटरव्यू हमवेबसाइ
एबीसी पर पॉडकास्ट सीरीज- लुकिंग फॉर मोदी
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: उमराव सिंह
More episodes
View all episodes

छोटी चर्चा Episode 407
19:42|एनएल चर्चा में इस हफ्ते नोएडा में दलदल में गिरने से हुई इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत, उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुबारकपुर डबास के नरक जैसे हालात पर शरद शर्मा की रिपोर्ट और उसके बाद अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उठने वाले सवालों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार शरद शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 406
21:13|एनएल चर्चा में इस हफ्ते गिग वर्कर्स की हड़ताल के बाद ऑनलाइन कंपनियों के 10 मिनट के वादे पर सरकार ने लगाई रोक और अमेरिका द्वारा विश्वभर में फैलाई गई अनिश्चितता को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और डॉक्टर आकृति भाटिया शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 405
21:43|एनएल चर्चा में इस हफ्ते इंदौर में ज़हरीला पानी पीने से हुई मौतों और वेनेज़ुएला पर अमेरिका की कार्रवाई को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंदवर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया. सुनिए - बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें औरउस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.
छोटी चर्चा Episode 404
22:11|एनएल चर्चा में इस हफ्ते जनता दल सेक्युलर के विधायक एचडी रेवन्ना यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत से बरी, गिग वर्कर्स की हड़ताल और बीते साल की घटनाओं पर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान द न्यूज़ मिनट की पत्रकार शिवानी कावा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया. सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 403
19:57|एनएल चर्चा में इस हफ्ते हिंदी प्रसिद्ध कवि, लेखक और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को मिली ज़मानत और अरावली पर्वत श्रृंखला के नए मापदंडों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और आशुतोष भारद्वाज शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 402
19:21|एनएल चर्चा में इस हफ्ते सरकार द्वारा मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना, केरल फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक और बांग्लादेश में हिंसा को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा, दयाशंकर मिश्रा और पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक अन्ना एम.एम. वेट्टिकाड शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.पूरी चर्चा सुनिया हमारी वेबसाइट और ऐप पर
छोटी चर्चा Episode 401
22:42|एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद में वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह, चुनाव सुधार और एसआईआर पर हुई चर्चा समेत इंडिगो संकट को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा सरकार ने इंडिगो को अपनी उड़ान संख्या 10 फीसदी घटाने के लिए कहा, गोवा के एक नाईट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, कर्नाटक सरकार द्वारा माहवारी के दौरान एक दिन की छुट्टी के प्रावधान वाले नोटिफिकेशन पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मध्यप्रदेश के किसानों में खाद की कमी को लेकर चिंता और विरोध प्रदर्शन, केरल में चलती गाड़ी में अभिनेत्री से यौन शोषण की साज़िश के मामले में अभिनेता दिलीप बरी, पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार ने तीन साल बाद सशर्त मनरेगा योजना शुरू करने का दिया आदेश, एक रिपोर्ट के अनुसार- नवंबर के बाद ग़ाज़ियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के कृषि उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगाने का इशारा किया, मेक्सिको ने भारत पर 50% तक अपने कर बढ़ाए और धुरंधर फिल्म के रिव्यूज़ को लेकर फिल्म समीक्षक निशाने पर आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और बीबीसी हिंदी की वीडियो हेड सर्वप्रिया सांगवान शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए-
छोटी चर्चा Episode 400
23:17|एनएल चर्चा में इस हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा सभी भारतीयों के फ़ोन में संचार साथी एप प्री इंस्टॉल करने के आदेश, रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के भारत दौरे और रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अंशुमान तिवारी, कादंबिनी शर्मा और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन के ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन पब्लिक पॉलिसी (टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी) प्रोग्राम की असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अन्वेषा सेन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. सुनिए -
छोटी चर्चा Episode 399
22:52|एनएल चर्चा में इस हफ्ते कई राज्यों में जारी एसआईआर की प्रक्रिया में शामिल बीएलओ की मौतों और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पूरा होने पर धर्म ध्वजा फहराने को लेकर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, स्वतंत्र पत्रकार पीयूष रॉय और स्निग्धेंदु भट्टाचार्य शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया.सुनिए -