{"version":"1.0","type":"rich","provider_name":"Acast","provider_url":"https://acast.com","height":250,"width":700,"html":"<iframe src=\"https://embed.acast.com/$/5ec247bf1ad9f849b1e3c640/6af82f5303ace76da28ac0ee?\" frameBorder=\"0\" width=\"700\" height=\"250\">","title":"एनएल चर्चा 449: जहरीली हवा और झाग के बीच छठ पूजा, यूपी की सियासत में नया गठबंधन और सोनिया की किताब के मायने","thumbnail_width":200,"thumbnail_height":200,"thumbnail_url":"https://open-images.acast.com/shows/5ec247bf1ad9f849b1e3c640/1794649878418-03a82bfa-4c0b-46e6-badd-7cd19b0c4b39.jpeg?height=200","description":"
एनएल चर्चा के इस अंक में मुख्य रूप से आस्था के महापर्व छठ पूजा, दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में लगातार गंभीर श्रेणी में बने हुए वायु प्रदूषण और उस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद द्वारा बनाए गए ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ और ओवैसी द्वारा चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने और कांग्रेस संसदीय बोर्ड की चेयरमैन सोनिया गांधी के इटली से भारत तक के सफर पर आधारित संस्मरण पर विस्तार से चर्चा की गई. 
वहीं, एनवीडिया प्रमुख जेनसन हुआंग के कथित विवाहेतर संबंध और जासूसी के संदेह के बीच शेयरधारकों द्वारा मुकदमा दायर करने, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चेकपोस्ट पर आतंकी हमले में तीन जवानों के घायल होने और चिनाब घाटी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों के शव बरामद होने, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत द्वारा सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के 20 से 22 विधायकों के पार्टी छोड़ने का दावा करने, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर के लगातार 12वें महीने बढ़कर दो साल में पहली बार 6 फीसदी के पार पहुंचने, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण और ट्रैवल डॉक्यूमेंट को लेकर भारत व बांग्लादेश के बीच जारी बयानबाजी, और असम के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सैरांग एक्सप्रेस के इंजन व पांच डिब्बे पटरी से उतरने आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा में रहीं. 
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान पटना से वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका गीता श्री, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के विजिटिंग फेलो व वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई और न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 
सोनिया गांधी की किताब से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “इन चालीस पचास सालों में जो हो रहा था केंद्र में जो परिवार था उसमें दो बड़ी शहादतें हुईं, उसमें बाबरी मस्जिद है और पार्टी के भीतर की भी उठापटक है, तो इसे लेकर जिज्ञासा पैदा होना लोगों में ज़ाहिर सी बात है. यानी इस पूरे घटनाक्रम को वह कैसे देख रहा था जो लाइन के उस पार था, जो मंच के ऊपर मौजूद था.”
अतुल सवाल करते हैं, “आत्मकथा जो होती है उससे बड़ी एक ईमानदारी की उम्मीद की जाती है अलग अलग घटनाओं के प्रति, तो क्या सोनिया गांधी की जो आत्मकथा है यह उसपर खरी उतरती है?”
इस सवाल के जवाब में रशीद किदवई कहते हैं, “कोई भी आत्मकथा लिखी जाती है कि उसे लेकर यही कहा जाता है कि वह पूरी ईमानदारी से लिखी गई है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए, ये किताब दो भागों में लिखी गई है एक वह जो सोनिया गांधी ने दिल से लिखा है और दूसरा दिमाग़ से लिखा गया है.” 
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
3:31 - सुर्खियां
11:00 - सोनिया गांधी की किताब 
55:34 - झाग के बीच छठ पूजा
01:19:50 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 
01:24:35 - यूपी का नया मोर्चा
01:25:59 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए<a href=\"https://www.newslaundry.com/podcast-letters\" rel=\"noopener noreferrer\" target=\"_blank\"> यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
गीता श्री 
किताब - <a href=\"https://www.amazon.in/Watan-mein-paraya-%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE/dp/817221104X/ref=sr_1_5?dib=eyJ2IjoiMSJ9.MxKHIzFmzkXhFTs94hJGH2W5CxDJLOdxRropH9c1a6EuxnGvMzaFn3dnPu2_DDJkY_TAVbv9OY1fZhkHHtMK1qcxFceT-mfR9G6z9-SBR9JRKde40mWjVOPiPWR22H82Ph5InE7FB46bYBdABu_m3MymCEB-VaPE6SLtIYdPCy0NRlRElG22ja3Etq-mIwx1v5SVpWb7b9nksLQS_jM5zwtrHVYedN-LUcPZJqE19vo.mJjJhk0yZTGNJQnHe_3Wjf9GaeWMAPCN2a9of7rDdD0&dib_tag=se&qid=1794648477&refinements=p_27%3ASaeed+Naqvi&s=books&sr=1-5\" rel=\"noopener noreferrer\" target=\"_blank\">वतन में पराया 
किताब - <a href=\"https://www.amazon.in/Mamluk-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%81%E0%A4%95-Tarun-Bhatnagar/dp/9377370760?th=1\" rel=\"noopener noreferrer\" target=\"_blank\">मामलुक 
विकास जांगड़ा 
लेख - <a href=\"https://www.thehindu.com/opinion/op-ed/has-the-populist-far-right-finally-entered-a-period-of-decline-globally/article71693749.ece\" rel=\"noopener noreferrer\" target=\"_blank\">Has the populist far right finally entered a period of decline globally?
फिल्म - <a href=\"https://www.netflix.com/watch/83064751?source=35\" rel=\"noopener noreferrer\" target=\"_blank\">बथ्था 
अतुल चौरसिया 
किताब - <a href=\"https://www.amazon.in/Mamluk-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%81%E0%A4%95-Tarun-Bhatnagar/dp/9377370760?th=1\" rel=\"noopener noreferrer\" target=\"_blank\">मामलुक 
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए<a href=\"https://docs.google.com/spreadsheets/d/1VCmV6yr5t1LHE77Xp5-cYhWrQSkhW3A8nix310MvRQU/edit?gid=831325801#gid=831325801\" rel=\"noopener noreferrer\" target=\"_blank\"> यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
","author_name":"Newslaundry.com"}